27 C
Mumbai
Tuesday, December 5, 2023

सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि के दिन रिलीज होगी ‘चंदू चैंपियन’

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आनेवाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि के दिन रिलीज करने जा रहे हैं। कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ गहरा कनेक्शन है|

कार्तिक आर्यन से पहले ये फिल्म सुशांत सिंह राजपूत करने वाले थे। प्राप्त एक रिपोर्ट के अनुसार, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ‘एमएस धोनी’ करने के बाद एकर्ट्स बायोपिक करने वाले थे। उस वक्त तक फिल्म का टाइटल तो तय नहीं हुआ था। मगर, सुशांत सिंह राजपूत ने स्वयं 2016 में इस बात का खुलासा किया था कि वह मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक करने वाले हैं। उन्होंने कहा था कि वह अपने आप ही पेटकर की कहानी की तरफ आकर्षित हो गए थे। उन्हें पेटकर के जुनून ने इतना प्रेरित कर दिया था कि वह उनकी बायोपिक करने के लिए बहुत एक्साइटेड थे|

मुरलीकांत पेटकर, भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हैं। कुछ खबरों के अनुसार, मुरलीकांत पेटकर पहले भारतीय सेना में जवान थे। मगर, 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए युद्ध के चलते गंभीर तौर पर घायल होने के कारण वह विकलांग हो गए|

अपंग होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और तैराकी सहित कई अन्य खेलों की तरफ रुख किया। उन्होंने 1970 में राष्ट्रमंडल खेलों और 1972 में जर्मनी में पैरालंपिक में गोल्ड मैडल हासिल किया। कार्तिक आर्यन की यह फिल्म अगले वर्ष 14 जून के दिन रिलीज होगी। इसका डायरेक्शन ’83’ डायरेक्ट करने वाले कबीर खान करेंगे। वहीं यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले तैयार होगी|

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles