आम आदमी पार्टी के तेज तर्रार नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने आबकारी मामले में गिरफ्तार किया जिसको लेकर आप कार्यकर्ता लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है,वही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बीजेपी कार्यालय के बाहर किया,सांसद संजय सिंह को उनके घर पर ईडी द्वारा छापेमारी के बाद उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार किया गया था। यह विरोध प्रदर्शन मुंबई और मध्य दिल्ली में भाजपा कार्यालय के पास आयोजित किए गए।
मुंबई पुलिस ने आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया.पार्टी के कई कार्यकर्ता डीडीयू मार्ग स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय में एकत्र हुए, उन्होंने केंद्र के खिलाफ नारे लगाए और सिंह की रिहाई की मांग की। पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने सिंह को गिरफ्तार किया क्योंकि उन्होंने संसद में अडानी समूह से संबंधित मुद्दे उठाए थे।
AAP ने गुरुवार को कहा कि केंद्र उसके सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करके उन्हें चुप कराने की कोशिश कर रहा है, और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को चुनौती दी कि वह उनके खिलाफ कोई भी सबूत सार्वजनिक करे।राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, वरिष्ठ आप नेता और मंत्री आतिशी ने दावा किया कि ईडी और सीबीआई के 500 से अधिक अधिकारियों ने पिछले 15 महीनों में आप नेताओं से जुड़े विभिन्न स्थानों पर छापे मारे, लेकिन उनके खिलाफ एक भी सबूत नहीं मिला।
उन्होंने कहा,उन्होंने मनीष सिसौदिया के आवास, कार्यालयों और कई अन्य स्थानों पर छापे मारे लेकिन उन्हें एक पैसे के भी भ्रष्टाचार का सबूत नहीं मिला। और अब, संजय सिंह को निशाना बनाया गया है। उन्होंने कहा,ईडी अधिकारियों ने संजय सिंह के आवास के चप्पे-चप्पे पर छापा मारा लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। उन्होंने उन्हें गिरफ्तार कर लिया क्योंकि उन्होंने लगातार केंद्र के भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाए। वही आप नेता आतिशी ने कहा की केंद्र सरकार के पास अगर संजय सिंह के खिलाफ कोई सबूत है तो उसे सार्वजनिक करें।